मोतिहारी, अक्टूबर 5 -- चिरैया। लालबेगिया गांव में सर्पदंश से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक उक्त गांव निवासी बैजू सहनी का पुत्र नीरज कुमार(14) है। घटना शुक्रवार की रात घटी है। मुखिया देवलाल सहनी ने बताया कि घटना के समय वह अपने घर में सोया हुआ था। इसी क्रम में किसी विषैले सर्प ने उसे काट लिया। घर में अंधेरा होने के कारण वह सर्प को देख नहीं सका। फिर भी उसने सांप काटने की सूचना घर में सो रहे अपने पिता व माता फुला देवी को दिया। पुत्र की बातों पर भरोसा नहीं कर उसे सोने के लिए कह दिया। सोते ही सर्प का जहर पूरे शरीर में फैल गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों के सहयोग से उसे ईलाज के लिए मोतिहारी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। मृतक की मां व दो छोटी बहनों का रो-रो कर बुरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.