मोतिहारी, अप्रैल 4 -- चिरैया। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर चिरैया पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित गांजा व सफारी गाड़ी सहित एक तस्कर को रंगे हाथों पकड़ लिया है। तस्कर चंदन कुमार खोड़ा निवासी साहेब राय का पुत्र है। जिसकी गिरफ्तारी शुक्रवार की रात करीब बारह बजे खोड़ा से हुई है। गिरफ्तारी के समय वह सफारी गाड़ी पर प्रतिबंधित गांजा लोड कर किसी को डिलीवरी देने जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गाड़ी सहित दबोच लिया। पकड़े गए सफारी गाड़ी से पुलिस ने 76.6 किग्रा. गांजा बरामद किया है। पकड़ा गया तस्कर चंदन कुमार सीमा पार नेपाल से गांजा लेकर आया था तथा आगे किसी को डिलीवरी देने जा रहा था। वह शातिराना अंदाज में विगत कई वर्षों से गांजा तस्करी कर रहा था। जिसे पकड़ने के लिए पुलिस जाल बिछाई थी। जिसमें वह फंस गया। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.