मोतिहारी, मार्च 28 -- चिरैया, निज संवाददाता। चिरैया -मोतिहारी मुख्य पथ में थरघटवा मोड़ पर शनिवार को विपरीत दिशा से आ रही पिकअप और बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार राज मिस्त्री की मौत हो गई है। मृतक छोटन गिरि (29) चिरैया थाना क्षेत्र के खड़तरी गांव निवासी उपेन्द्र गिरि का पुत्र था। घटना के बाद चिरैया की ओर भाग रहे पिकअप को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। जबकि गाड़ी का चालक भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने पकड़े गए गाड़ी को मुफ्फसिल पुलिस के हवाले कर दिया है। नेट से जांच करने पर उक्त पिकअप मोतिहारी के प्रमोद राम के नाम पर बता रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छोटन गिरि राज मिस्त्री का काम करता था।हमेशा की तरह वह शनिवार को मोतिहारी काम करने जा रहा था। इसी क्रम में वह पिकअप की चपेट म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.