चिरैया में नए थानाध्यक्ष इंद्रजीत तांती ने संभाली कमान
सहरसा, मार्च 23 -- सलखुआ। कोसी क्षेत्र के चिरैया थाना में विधि व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस कप्तान हिमांशु द्वारा इंद्रजीत तांती को नया थानाध्यक्ष बनाया गया। रविवार को पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। शराब व बालू माफिया पर सख्ती होगी। उन्होंने लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने तथा पुलिस को सहयोग करने की अपील की। मौके पर अपर थानाध्यक्ष प्रेमचंद चौधरी, एसआई राहुल कुमार, सुबोध सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.