मोतिहारी, अप्रैल 3 -- चिरैया। जिले के तुरकौलिया में हुए शराब कांड के बाद चिरैया पुलिस भी हरकत में आ गई है। थाना क्षेत्र के कटकुइया व सेमरा सरेह में छापेमारी कर एक शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया है। भारी मात्रा में अर्द्ध निर्मित शराब को जब्त कर लिया है। जबकि भट्ठी संचालक पप्पू कुमार सहित दो बाइक को पकड़ लिया है। प्रथम दृष्टया दोनों बाइक चोरी की प्रतीत हो रही है। हालांकि पुलिस बरामद बाइक के कागजात का सत्यापन कर रही हैं। इधर बुधनर मुसहर टोली और सरसावा गांव में भी छापेमारी कर शराब को विनष्ट कर दिया है। इधर शिकारगंज पुलिस ने भी परेवा ढ़ंगर टोली में छापेमारी कर शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया है। जानकारी देते हुए सिकरहना डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वैसे पुलिस के इस कारवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गई है।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.