नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- ओटीटी पर आई चिरैया वेब सीरीज अब तक नहीं देखी तो इसके कई रील्स जरूर दिखे होंगे। सीरीज मैराइटल रेप, पितृसत्ता, महिला की इच्छा जैसे सोशल मुद्दों पर बनाई गई है। इस पर काफी डिसकशन हो रहा है। मूवी में कुछ सीन्स विचलित करते हैं। फिल्म में पूजा और अरुण लीड किरदार हैं जिनके इर्द-गिर्द कहानी घूमती है। उनकी भाभी कमलेश भी अहम रोल में हैं। अरुण का रोल निभाने वाले सिद्धार्थ से फिल्म देखने वाले ज्यादातर लोगों को नफरत हो गई। उन्हें गालियां भी पड़ीं। अब एक इंटरव्यू के दौरान पूजा का रोल निभाने वाली प्रसन्ना ने बताया है कि सिद्धार्थ का सीन देते समय क्या हाल था।सुहागरात सीन में लेना पड़ा था ब्रेक सिद्धार्थ और प्रसन्ना फिल्मी ज्ञान से बातचीत कर रहे थे। उन दोनों ने ही बताया कि फिल्म स्टोरी देखकर फैसला लिया था कि मूवी करनी ही है। हालांकि ...