चिरैया: बेकाबू वाहन से कुचलकर युवक की हुई मौत
मोतिहारी, जून 8 -- चिरैया। ढाका-मोतिहारी मुख्य पथ में परतापुर शिव मंदिर के समीप शनिवार रात बेकाबू वाहन से कुचल कर एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव निवासी लंगटू राय के पुत्र ऋषि कुमार (26) के रूप में हुई है। वह होटलों में दूध सप्लाई का काम करता था। हमेशा की तरह वह शनिवार की मध्य रात्रि को ढाका के किसी होटल में दूध सप्लाई कर लौट रहा था। इसी क्रम में वह किसी वाहन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही चिरैया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर घटना को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसे दुर्घटना तो कुछ लोग साजिशन हत्या बता रहे हैं। जो पुलिस के लिए गहन जांच का विषय है। अपर थानाध्यक्ष खगेश नाथ झा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने एफ आईआर दर्ज कराने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.