चिरैया: चंवर में नहाने गए बालक की डूबने से मौत
मोतिहारी, जून 25 -- चिरैया। थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव में भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए दोस्तों के साथ पानी भरे चंवर में नहाने गए एक बालक की गुरुवार को डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान ग्रामवासी मिश्रीलाल दास के पुत्र शिवपूजन कुमार (8) के रूप में हुई है। चिरैया पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया है। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। उसकी तीन बहने हैं। घटना के समय वह दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित पानी भरे चंवर में नहाने गया था। इसी क्रम में वह गहरे पानी में चला गया। इसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई है। उसे गहरे पानी में डूबते हुए देख कर साथ स्नान कर रहे बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़ कर आए और उसे पानी से बाहर निकाला। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.