मोतिहारी, जून 8 -- चिरैया। सरकारी भूमि पर कब्जा दिलाने के उद्देश्य से अंचल कार्यालय की ओर से जारी किए गए फर्जी बंदोबस्ती पर्चा मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। हिंदुस्तान में छह जून को छपी खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम सौरभ जोरवाल ने चिरैया के सीओ आराधना कुमारी को फटकार लगाई थी। जिसके बाद सीओ आराधना कुमारी ने रूपहरा गांव निवासी व फर्जी बंदोबस्ती पर्चाधारी स्व.लक्ष्मण पासवान उर्फ लक्ष्मण हाजरा के पुत्र मिंटू पासवान के विरुद्ध शिकारगंज थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक दीपक कुमार और नाजिर मुनील कुमार से सांठगांठ कर फर्जी बंदोबस्ती पर्चा की सच्ची प्रतिलिपि लेने का आरोप लगाया गया है। वहीं इस जालसाजी में शामिल प्रधान सहायक और नाजिर के विरुद्ध प्रपत्र क गठित कर विभागीय कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी ...