जामताड़ा, अक्टूबर 7 -- चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना की फुटबॉल टीम ने असम के गुवाहाटी में आयोजित 81वीं इंटर रेलवे फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में चिरेका ने नॉदर्न रेलवे को 1-0 के मामूली अंतर से हराकर चैंपियनशिप की चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस शानदार और ऐतिहासिक जीत से पूरे चिरेका परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। ​गुवाहाटी में खेले गए इस अंतिम और बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

मैच की शुरुआत मैच की शुरुआत से ही चिरेका के तेज-तर्रार और युवा खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। शुरुआत में ही 1-0 की निर्णायक बढ़त बनाने के बाद, चिरेका के खिलाड़ियों ने मैच के अंत तक अपने शानदार डिफेंस और अनुशासन के दम पर इस बढ़त को बरकरार रखा और विरोधी टीम को गोल क...