जामताड़ा, मार्च 20 -- चिरेका के सेवानिवृत्त कर्मियों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नाराजगी मिहिजाम, प्रतिनिधि।चिरेका से सेवानिवृत्त कर्मचारियों में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। एक ओर जहां प्रशासन स्पेशल हेल्थ चेक-अप प्रोग्राम के जरिए सराहना बटोर रहा है। वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। रिटायर्ड एम्प्लॉइज एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाकांत झा ने पीसीएमओ को लिखे पत्र में साफ संकेत दिया है कि केवल औपचारिक कार्यक्रमों से काम नहीं चलेगा। बल्कि व्यवस्था में ठोस सुधार जरूरी है। डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाइयां समय पर नहीं मिल रही हैं और कई मामलों में बदली हुई दवाएं दिए जाने की शिकायत सामने आई है। रेलवे नियमों के बावजूद इलाज के दौरान रिटायर्ड कर्मचारियों को मुफ्त भोजन नहीं मिल रहा, जिससे परिवारों...