जामताड़ा, जुलाई 22 -- चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्कशॉप में मंगलवार को को जून 2026 माह के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 कर्मचारियों को प्रतिष्ठित मैन ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- 6 साल बाद जमालपुर लोको शेड में डीएम वाटर प्लांट हुआ चालू, एल्को लोकोमोटिवों की बढ़ेगी विश्वसनीयतापुरस्कार वितरण चिरेका महाप्रबंधक मोहित चंद्रा ने इन कर्मचारियों को उनके कठिन परिश्रम, समर्पण, असाधारण प्रदर्शन और उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई देते हुए यह पुरस्कार प्रदान किया। ​पुरस्कार पाने वाले कर्मचारियों में विभिन्न विभागों के अधिकारी और तकनीशियन शामिल हैं।कर्मचारियों के प्रदर्शन सीनियर सेक्शन इंजीनियर, यांत्रिक विभाग के बीके सिंह ने कंप्रेसर लेग और बैटरी बॉक्स की ड्राइंग समीक्षा व टेम्पलेट तैयार करने के साथ-साथ अंतर-विभागीय समन्वय बनाकर वित्तीय व...