जामताड़ा, जनवरी 3 -- चिरेका कर्मियों से जुड़े लंबित मांगों को रखा मिहिजाम, प्रतिनिधि। चिरेका कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर सीआरएमसी/एनएफआईआर/ इंटक का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को चिरेका महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता से मुलाकात की। बैठक के दौरान कर्मचारियों से जुड़े अहम मुद्दों को विस्तार से रखा गया। जिन पर चिरेका महाप्रबंधक ने गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए समाधान का आश्वासन दिया। उन्होने बताया कि चिरेका के कर्मचारी पिछले 15-16 वर्षों से स्वीकृत क्षमता से लगभग 70 प्रतिशत अधिक लोकोमोटिव का उत्पादन कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें अब तक प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। जबकि रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला और रेल व्हील फैक्ट्री येलहनका के कर्मचारियों को यह लाभ दोगुना मिल रहा है। वर्ष 2011 से इस मांग के लंबित रहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.