जमशेदपुर, मार्च 16 -- बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत चिरुघुटु गांव में नवनिर्मित बारहा दिशोम जाहेर गाड़ का उद्घाटन आगामी 22 मार्च को किया जाएगा। इस अवसर पर पारंपरिक बाहा मिलन समारोह का भी भव्य आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। रविवार को जाहेर गाड़ परिसर में माझी बाबा नगेन हांसदा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के समाज प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि 22 मार्च को विधिवत रूप से बारहा दिशोम जाहेर गाड़ का उद्घाटन किया जाएगा तथा उसी दिन बाहा मिलन समारोह मनाया जाएगा। समारोह की तैयारी, आयोजन की रूपरेखा तथा समाज के लोगों की भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी समाज प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई। बैठक में बारहा दिशोम बोड़ाम क्षेत्र के माझी बाबा, नायके बाबा, भद्दो, पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.