कानपुर, मार्च 11 -- चिरान और कटरी ख्योरा में कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई की। 11 बीघे जमीन पर बिना नक्शा किए गए निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया गया। केडीए के विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में टीम कार्रवाई के लिए बुधवार को पहुंची थी। चिरान में राघव, सुमेर व अन्य ने करीब छह बीघा जमीन में प्लॉटिंग कराकर अवैध निर्माण कराया था। निर्माण के लिए केडीए से नक्शा भी स्वीकृत नहीं कराया था। इसी प्रकार कटरी ख्योरा में बलराम सिंह चैहान व अन्य ने करीब पांच बीघा जमीन अवैध रूप से प्लॉटिंग की थी। लोगों ने जमीन खरीदकर अवैध निर्माण भी कर लिये थे। भवन निर्माण के लिए केडीए से नक्शा भी पास नहीं कराया था। 11 बीघे में की जा रही अवैध प्लॉटिंग में रोड, नाला, बाउंड्रीवॉल, बिजली क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.