बोकारो, अप्रैल 28 -- चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम अंतर्गत चीरा चास और उससे सटे क्षेत्रों में अनियंत्रित बिजली कटौती को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। जिससे बीस हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों बिजली गायब रहती है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली नहीं रहने से घरों में पानी की मोटर नहीं चल पा रही है, जिससे जल संकट गहरा गया है। फुदनीडीह फीडर क्षेत्र में तार टूटने और लोकल फॉल्ट की समस्या आम है, खासकर कालापत्थर से कुम्हरी, गंधाजोड सहित सटे क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर त्राहि-त्राहि है। दिनरात मिलाकर पांच घंटा भी यहां के उपभोक्ताओं को बिजली नही मिल पाने की शिकायत है। यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी में बिजली संकट से उपभोक्ता बेहाल, जनजीवन प्रभावित उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजली विभाग के अध...