बोकारो, जनवरी 28 -- चास नगर निगम क्षेत्र के चिराचास जाने वाली मुख्य मार्ग पर रात के समय अंधेरा छाया रहता है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच- 32 तलगड़िया मोड़ से चिराचास होते हुए सेक्टर-5 जाने वाला यह मुख्य मार्ग है। लेकिन तलगड़िया मोड़ से चिरा चास जाने के मार्ग में प्रवेश करते ही 200 मीटर से अधिक दूरी तक स्ट्रीट लाईट नहीं लगी है। जिसके कारण अंधेरा बना रहता है। इस मार्ग पर एक और 25 फुट ऊंची दीवार है, जबकि दूसरी ओर झाड़ियां उगी हुई हैं। अंधेरा और सुनसान होने के कारण इस रास्ते में किसी अनहोनी की अशंका बनी रहती है। पानी का पाइप लाइन हो गया क्षतिग्रस्त : स्थानीय लोगों ने कहा कि इसी सड़क के बीचो- बीच नगर निगम द्वारा पानी की पाइप बिछाई गई है, जो कुछ वर्ष पहले क्षतिग्रस्त हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.