चिराग बोले- भरत तिवारी का मर्डर हुआ, एनकाउंटर में शामिल सभी गिरफ्तार हों, सीएम से बात करूंगा
आरा, जुलाई 3 -- भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस कांड को हत्या करार दिया है। कहा है कि इस कांड के जितने भी आरोपी हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। चिराग पासवान ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से विशेष रूप से मिलकर इसके बारे में बात करेंगे। शुक्रवार को चिराग पासवान भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे। उन्होंने भरत तिवारी की मां, बहन और पिता से मुलाकात की। नेता को देखते ही परिजन फूट-फूटकर रोने लगे। चिराग पासवान ने खुद सांत्वना और न्यायपूर्ण कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि इस मामले में परिजनों को न्याय मिलेगा। इस मामले में बहुत गलत हुआ है। कोई अगर आत्मसमर्पण कर रहा है तो उसकी हत्या नहीं कर सकते। उसे गिरफ्तार करके कानून के प्रावध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.