चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी, कहा- कार्रवाई नहीं हुई तो गलत होगा
पटना, सितम्बर 4 -- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा के पिता पर हमले के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दी है। चिराग ने स्पष्ट किया कि स्वतंत्र भारद्वाज से उनका कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया। इसलिए उन्होंने शिकायत की है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग ने यह भी कहा कि स्वतंत्र खुलेआम मारपीट की बात कबूल कर रहा है, अगर उस पर कार्रवाई नहीं हुई तो देश की जनता के बीच गलत उदाहरण जाएगा। उन्होंने दिल्ली पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। चिराग पासवान ने शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "यह घटना अत्यंत गंभीर है। जिस तरीके से एक व्यक्ति (स्वतंत्र भारद्वाज) खुलेआम यह कबूल कर रहा है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.