चिराग पासवान ने पूरी टीम बदल दी, LJP-R की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बनी, सभी प्रदेश अध्यक्ष बदले
पटना, अगस्त 26 -- लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी पूरी टीम बदल दी है। कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (रामविलास) पार्टी के अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। नई कार्यकारणी में तीन आमंत्रित स्थायी सदस्य, छह उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव, 12 महासचिव, आठ राष्ट्रीय सचिव और एक कोषाध्यक्ष बने हैं। बिहार से डॉ सत्यानंद शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद राजेश वर्मा को कोषाध्यक्ष जबकि राजू तिवारी, वीणा देवी, धीरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना और अशरफ अंसारी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गयी है। राष्ट्रीय प्रकोष्ठों का भी पुनर्गठन किया गया है। शांभवी चौधरी को छात्र, प्रणब कुमार को युवा, चंद्रप्रभा भाटिया को महिला, अब्दुल खालिक को अल्पसंख्यक, अधिवक्ता सुशील कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.