पटना, मार्च 5 -- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार में दो मंत्रियों को आगामी विधानसभा चुनावों में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। बिहार सरकार में गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान को पश्चिम बंगाल, जबकि पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह को असम का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। दोनों बिहार सरकार में लोजपा-आर कोटे से मंत्री हैं। पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर गुरुवार को इसकी जानकारी दी गई। दोनों नेताओं को चुनाव प्रभारी राजेश वर्मा के साथ सम्नवय बनाकर विभिन्न कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का दायित्व सौंपा गया है। दरअसल, चिराग पासवान बिहार से बार पार्टी के विस्तार में जुटे हुए हैं। इसी रणनीति के तहत बीते दिसंबर में उन्होंने राजेश वर्मा को लोजपा-आर का पश्चिम बंगाल और असम में चु...