पटना, अप्रैल 28 -- केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने नई दिल्ली में खगड़िया निवासी 23 वर्षीय युवक पांडव कुमार की दिल्ली पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या की घटना को अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक बताया। मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह घटना कानून-व्यवस्था और मानवाधिकारों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। किसी भी स्थिति में न्यायिक प्रक्रिया से परे इस प्रकार की कार्रवाई स्वीकार्य नहीं हो सकती। वहीं, पार्टी सांसद राजेश वर्मा ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही पार्टी की ओर से पीड़ित परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद भी की गई और बिहार सरकार से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया। यह भी पढ़ें- बिहारी होने की चलते पुलिस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.