पटना, अप्रैल 11 -- बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खुद को मुख्यमंत्री की रेस से बाहर कर दिया है। उन्होंने नई सरकार के स्वरूप पर भी अपडेट दिया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग ने कहा कि नई बिहार सरकार में सिर्फ नेतृत्व (सीएम) बदलेगा, सरकार एवं मंत्रिमंडल के स्वरूप में कोई परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि नई बिहार कैबिनेट में कुछ पुराने मंत्री बदलकर नए चेहरे आ सकते हैं। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कुछ दिनों पहले भी बिहार में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से इनकार कर चुके हैं, एक बार फिर उन्होंने खुद को सीएम पद की रेस से बाहर किया। नई दिल्ली में शनिवार को मीडिया से बातचीत में चिराग ने कहा, "इस बात को कई बार स्पष्ट रूप से ...