चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प पूरा करेंगे, लोजपा ने कर दिया चुनावी प्लान का ऐलान
पटना, सितम्बर 4 -- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार में अपने आगामी चुनावी प्लान का ऐलान कर दिया है। लोजपा-आर के राष्ट्रीय महासचिव राजू तिवारी ने शुक्रवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोजपा-आर की सरकार बनाएंगे और चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने का जो संकल्प लेकर चल रहे हैं, उसे पूरा करेंगे। राजू तिवारी का यह बयान बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। खासकर एनडीए के खेमे में इस पर हलचल बढ़ सकती है। पटना के व्हीलर रोड स्थित लोजपा-आर के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी शिरकत की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.