पटना, फरवरी 17 -- बिहार विधानसभा में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक विधायक के बयान पर सत्ता पक्ष में असहजता की स्थिति बन गई। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत शवदाह गृहों के निर्माण की मांग करते हुए लोजपा-आर विधायक राजू तिवारी ने सदन में कह दिया कि लकड़ी से शवों को जलाने पर प्रदूषण होता है। इस बात पर सत्ता पक्ष के सदस्य ही उन पर भड़क गए। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से लेकर भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा समेत अन्य सदस्य उन्हें टोकने लगे। विधानसभा की बजट सत्र की कार्यवाही के दौरान में लोजपा-आर के गोविंदगंज से विधायक राजू तिवारी ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव में विद्युत शवदाह गृह की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में पारंपरिक रूप से दाह संस्कार करने पर लकड़ियों की जरूरत पड़ती है। वर्तम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.