एक संवाददाता, अक्टूबर 6 -- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक और विधायक आपराधिक मामले में फंसे हैं। बिहार के दरौली से लोजपा-आर विधायक विष्णुदेव पासवान पर ठेकेदार से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने और धमकाने का आरोप लगा है। इस संबंध में मंगलवार को सीवान जिले के आंदर थाने में ठेकेदार विवेक कुमार सिंह ने एफआईआर दर्ज कराई। इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले के बेलसंड से लोजपा-आर विधायक अमित रानू पर भी जमीन हड़पने के मामले के आरोप लग चुके हैं। सीवान जिले के आंदर थाने में दर्ज हुई एफआईआर में दरौली विधायक विष्णुदेव पासवान के साथ मुजवानिया निवासी विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान और आंदर थाना क्षेत्र के भवराजपुर निवासी साहेब हुसैन को भी आरोपी बनाया गया है। मैरवा एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने अमित पासवान और साहेब हुस...