प्रधान संवाददाता, अगस्त 30 -- केंद्रीय मंत्री और एलजेपी (आर) प्रमुख चिराग पासवान के विधायक अमित कुमार रानू की मुश्किलें अभी और बढ़ने वाली हैं। बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू पर आरोप है कि उन्होंने सेक्रेटरी का ही जमीन हड़प लिया। अहियापुर के सहबाजपुर सलेम गांव में फर्जी दस्तावेजऔर केवाला के आधार पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से रिटायर अवर सचिव विजय कुमार की जमीन हड़पने का खेल सामने आया है। इसको लेकर बेलसंड विधायक अमित कुमार रानू, उनके भाई अभिनव कुमार, मुशहरी सीओ महेंद्र शुक्ला समेत आठ के खिलाफ शनिवार को अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मुशहरी सीओ महेंद्र शुक्ला पर फर्जी दस्तावेज पर दाखिल-खारिज कर जमीन हड़पने में भू-माफिया को मदद पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। केस दर्ज करने के लिए रिटायर अवर सचिव विजय कुमार ने शनिवार को थाने में...