चिराग और मांझी के झगड़े में तेजस्वी ने उछाला 75 फीसदी आरक्षण का मुद्दा, सर्वदलीय कमेटी बनाने को कहा
पटना, सितम्बर 1 -- एससी-एसटी आरक्षण के सब-कैटगराइजेशन के मुद्दे पर बिहार एनडीए की दो पार्टियों के नेता चिराग पासवान और जीतनराम मांझी के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों को नया चैलेंज दे दिया है। तेजस्वी ने एक बार फिर चिराग और मांझी पर निशाना साधा और कहा कि अगर इनमें हिम्मत है तो जाति जनगणना के आधार पर आरक्षण की सीमा को 75 प्रतिशत तक बढ़ाएं। इसके लिए सर्वदलीय बैठक बुलाकर कानून बनाएं और उसे संविधान की 9वीं अनुसूची में शामिल करके दिखाएं। तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बात की। उन्होंने कहा, "जीतनराम मांझी, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा समेत एनडीए के सभी नेता आरक्षण की मलाई खा रहे हैं। ये लोग रिजर्व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.