धनबाद, अगस्त 15 -- हर घर तिरंगा अभियान के तहत चिरकुंडा में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा नेहरू रोड से शुरू हुई। चिरकुंडा थाना होते हुए शहीद चौक पहुंची। शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। नेतृत्व भाजपा नेता अशोक मंडल कर रहे थे। स्कूली बच्चों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता जय प्रकाश सिंह, चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिन्हा, रंजीत रवानी, तुलसी विश्वकर्मा, पवन शर्मा आदि थे। यह भी पढ़ें- Dumka News: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई यह भी पढ़ें- Kodarma News: भाजपा चंदवारा मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा यह भी पढ़ें- Chapra News: भेल्दी में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, गांधीजी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

हिं...