गिरडीह, जून 3 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। जलसंकट से जूझ रह चिरकी से मधुबन तक लगभग डेढ़ महीने बाद जलापूर्ति शुरू की गई। जलापूर्ति चालू होने से हजारों ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि बराकर नदी का पानी बगैर फिल्टर सीधे आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों को पीने योग्य पानी नहीं मिल रहा है। लोगों ने जलापूर्ति योजना निर्बाध चलाने के साथ साथ पीने योग्य पानी आपूर्ति की मांग की है। बताया जाता है कि चिरकी मधुबनवासियों की प्यास बुझानेवाली ग्रामीण जलापूर्ति योजना डेढ़ महीने बाद फिर जैसे तैसे चालू कर दी गई है। विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार से जलापूर्ति शुरू की गई है। जलापूर्ति चालू होने से चिरकी से लेकर मधुबन तक जलापूर्ति योजना पर आश्रित हजारों ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि बराकर नदी का पानी बगैर फिल्टर सीधे आपूर्ति की जा रही है। ग्रामी...