वाराणसी, फरवरी 27 -- चिरईगांव। क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। शुक्रवार को बंदर काटने पर चिरईगांव में चार लोगों को एंटी रेबिज का टीका लगा है। इसमें 48 वर्षीय गुलाब प्रसाद, 62 वर्षीय दुर्गावती, 15 वर्षीय प्रांजल और 41 वर्षीय अरविंद शामिल हैं। चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुजीत कुमार कुशवाहा ने बताया कि बंदरों का आतंक पीएचसी सहित ब्लॉक परिसर में भी है। यहां आने वाले लोगों को पर भी भी हमला कर देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...