वाराणसी, मई 29 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पुष्प आधारित उत्पादों से अच्छी कमाई हो सकती है। बशर्ते उन्हें बड़ा बाजार मिले। फूलों से तमाम चीजें तैयार करने वालों का तकनीकी कौशल बढ़ाना जरूरी है। इससे वे न केवल आत्मनिर्भर होंगे, बल्कि इन उत्पादों के मूल्य संवर्द्धन में अहम भूमिका निभाएंगे। 'प्रोजेक्ट माटी' के तहत चिरईगांव ब्लॉक के पांच गांवों में यह काम शुरू हो चुका है। यह भी पढ़ें- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रममहिलाओं को प्रशिक्षण इसमें एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को फूलों की पंखुड़ियों के संरक्षण और उनसे तैयार उत्पादों के विपणन (मार्केटिंग) की जानकारी दी जा रही है। फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक अनूप कुमार कश्यप ने बताया कि पहले चरण में पचरांव, फूलपुर, तोफापुर, रमना और सीवो गांव में 2...