चिरईगांव में गंगा के सोता पर बनेगा पक्का पुल
वाराणसी, अप्रैल 6 -- चिरईगांव (वाराणसी)। मोकलपुर से कुकुढ़ा (अम्बा) तक गंगा के सोता पर पक्का पुल बनेगा। इससे ढाब क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी। श्रम मंत्री अनिल राजभर के प्रस्ताव पर शासन ने इसे मंजूरी दे दी है। पुल निर्माण के लिए 59.45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि संजय सिंह ने बताया कि इस रास्ते से सैकड़ों लोगों का रोज आवागमन होता है लेकिन बाढ़ के समय सोता में पानी भर जाने की वजह से छह महीने तक आवागमन बंद रहता है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक और श्रम मंत्री अनिल राजभर से समस्या दूर करने की मांग की थी। इसपर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर समस्या की जानकारी दी।आठ किमी लम्बाई में बसे हैं गांवपरियोजना प्रारम्भ हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.