चिरईगांव में एक अगस्त से काशी जन महोत्सव
वाराणसी, जुलाई 23 -- चिरईगांव (वाराणसी)। शंकरपुर ग्राम पंचायत में रिंगरोड किनारे एक अगस्त से काशी जन महोत्सव कार्यक्रम शुरू होगा। महादेव पीजी कॉलेज कार्यालय में बुधवार को कार्यक्रम प्रमुख आयोजक आशुतोषानंद ने मीडिया को जानकारी दी। कहा कि काशी में पहली बार आस्था, भक्ति और संस्कृति के महापर्व का आयोजन होगा। पहले दिन दोपहर 12 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। इससे पूर्व सुबह आठ बजे से सामूहिक रुद्राभिषेक होगा। शाम चार से रात आठ बजे तक मानस मर्मज्ञ कथावाचक आचार्य देवव्रत महाराज जी रामकथा की अमृत वर्षा करेंगे। सामूहिक रुद्राभिषेक के लिए तीन सौ हवनकुंड में प्रतिदिन 300 परिवारों के लोग आहूति डालेंगे। इच्छुक लोगों ने पंजीकरण कराना शुरू कर दिया। कार्यक्रम के लिए कुल 55 हजार स्क्वायर फीट एरिया में सफाई कराई जा रही है। करीब 20 हजार स्क्वायर फीट एरिया में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.