रांची, अप्रैल 19 -- रांची। कुसुम विहार स्थित चिरंजीवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स में प्री-नर्सरी के लिए अभिभावक ओरिएंटेशन सत्र आयोजित हुआ। निदेशक डॉ. माया कुमार ने बच्चों के समग्र विकास में अभिभावकों की भूमिका को अहम बताया। सत्र में स्कूल के पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धतियों और गतिविधियों की जानकारी दी गई। प्राचार्या डॉ. अर्चना सिन्हा और डॉ. मिंत्रा पांडे ने भी विचार साझा किए। मौके पर अमृता किर्तानिया और जया गौतम सहित कई शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...