रांची, मार्च 23 -- रांची। चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल में सोमवार को रिम्स के स्टेट ऑफ आर्ट मॉडल ब्लड सेंटर के सहयोग से वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्या श्वेता त्रिपाठी ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे मानवता की सच्ची सेवा और महादान बताया। शिविर में स्कूल के शिक्षकों, कर्मियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. उमेश सिंह और डॉ. कविता देवघरिया की मेडिकल टीम की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में आशीश सैनी, मिजरन टोपनो, रबीन्द्र गोप,डॉ माया कुमार, एसके सिन्हा उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...