रांची, अप्रैल 22 -- रांची। चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल, होचर (कांके) में बुधवार को 'हमारी शक्ति, हमारा ग्रह' थीम पर पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और मानव शृंखला बनाकर प्रकृति रक्षा का संदेश दिया। विद्यालय में पेंटिंग, थंब प्रिंटिंग, नेचर वॉक, पौधरोपण, नारा लेखन और सीड बॉम्स जैसी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शिक्षकों ने बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 'हमारी शक्ति, हमारा ग्रह' पर कार्यक्रम यह भी पढ़ें- छात्राओं ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ यह भी पढ़ें- डीएवी हेहल में पृथ्वी व जल पखवाड़ा आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...