नई दिल्ली, जून 2 -- Skin Care Tips: स्किन केयर की बात होती है, तो लड़कियां पार्लर जाकर महंगे फेशियल या क्लीनअप करा लेती हैं। इन फेशियल या क्लीनअप का असर कुछ ही दिनों तक रहता है और फिर उसके बाद चेहरा वैसे ही दिखने लगता है। अगर आपको पार्लर जैसा निखार घर पर ही मिलने लगे, तो कैसा रहेगा? अब आप सोच रही होंगी कि हम फिर से कोई पुराना घरेलू नुस्खा लेकर आ गए हैं। जी नहीं, आज हम आपको जिस फेसपैक के बारे में बताने जा रहे हैं, उसे लगाने के 20 मिनट बाद ही आपके चेहरे पर निखार दिखने लगेगा। इस फेसपैक को लगाने से डलनेस, टैनिंग की समस्या भी खत्म हो जाएगी। कंटेंट क्रिएटर प्रभजोत कौर अपने इंस्टाग्राम पर कई डीआईवाई ब्यूटी टिप्स शेयर करती रहती हैं, अब उन्होंने घर पर ही डायमंड फेशियल ग्लो पाने का तरीका बताया है।स्किन के लिए चिया सीड्स सबसे पहले तो आप त्वचा के लिए...