चियांकी हवाई अड्डे से नियमित उड़ान शुरू कराने का मामला फिर लोकसभा में उठाया
पलामू, अगस्त 11 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू संसदीय क्षेत्र के सांसद विष्णु दयाल राम ने मंगलवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत मेदिनीनगर के चियांकी हवाई अड्डे के विकास और यहां से नियमित वाणिज्यिक उड़ान सेवा शुरू कराने का मामला मंगलवार को फिर उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से हवाई अड्डे के विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग की। सांसद ने लोकसभा में कहा कि क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संशोधित उड़ान योजना के तहत देशभर में नए और अनुपयोगी हवाई अड्डों के विकास का निर्णय लिया गया है। चियांकी हवाई अड्डे को भी इस योजना के तहत विकसित करने के लिए चयनित किया गया है। इसके बावजूद अब तक यहां से नियमित वाणिज्यिक उड़ान सेवा शुरू नहीं हो सकी है।
हवाई यात्रा की आवश्यकताएँ उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल के पलामू, गढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.