पलामू, दिसम्बर 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सदर प्रखंड के चियांकी स्थित साधना सदन में धन्य माता मरियम पर्व और डाल्टनगंज धर्म प्रांत के पुरोहितों, विभिन्न धर्मसमाजों के पुरोहितों व धर्म बहनों की क्रिसमस गैदरिंग उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। यह अवसर माता मरियम की विनम्रता, पवित्रता और ईश्वर की योजना में उनके पूर्ण विश्वास की याद दिलाने वाला रहा। कार्यक्रम की शुरुआत रांची महाधर्मप्रांत के विकार जनरल फादर आनंद डेविड खलखो के क्रिसमस संदेश से हुई। उन्होंने पवित्रता, दया और जरूरतमंदों की सेवा के माध्यम से क्रिसमस की आंतरिक तैयारी पर जोर दिया। इसके बाद आराधना व मेल-मिलाप का संस्कार आयोजित हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने नई शुरुआत का संकल्प लिया। पवित्र मिस्सा बलिदान के मुख्य अनुष्ठाता बिशप थियोडोर मस्करेनहस ने माता मरियम के जीवन को अनुकरणीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.