चियांकी में पिस्टल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
पलामू, जुलाई 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के चियांकी चेकपोस्ट के समीप शनिवार के देर शाम में एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में 6 राउंड का एक देसी सिक्सर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किए गए। आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद रविवार को तीनों को जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के चियांकी कुसुमटांड़ निवासी 28 वर्षीय प्रकाश कुमार सिंह, 23 वर्षीय रवि प्रजापति एवं चियांकी डीएवी स्कूल चौक निवासी 50 वर्षीय सुदर्शन सिंह के रूप में की गई है। मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि प्रतिदिन की भांति शनिवार की शाम में चियांकी चेक पोस्ट के समीप एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी दौरान दुबियाखाड़ की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पहुंचे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.