चियांकी क्षेत्र से समरसेबल पंप की चोरी
पलामू, जुलाई 1 -- मेदिनीनगर। सदर थाना क्षेत्र के चियांकी स्थित रामजानकी नगर में स्थित अरुण कुमार के निर्माणाधीन मकान की बाउंड्री से मंगलवार की रात में बोरिंग में लगा समरसेबल पंप और केबल चोरी कर ली गई है। सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने बताया कि अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। भुक्तभोगी अरुण कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह में निर्माण स्थल के पास रह रहे मिस्त्री ने देखा कि समरसेबल मोटरपंप गायब है और केबल काट दिया गया है। इसके बाद उसने अरुण कुमार को मामले की जानकारी दी। उसने बताया कि बालू की कमी के कारण पिछले एक माह से निर्माण बंद था और केयरटेकर भी वहां नहीं रह रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.