समस्तीपुर, फरवरी 11 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के खोकसाहा वार्ड 18 निवासी श्याम कुमार केशरी उर्फ फुल्टून सिंह ने अपने चिमनी परिसर में गोली फायरिंग की घटना की प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें विभूतिपुर पूरब के रंजीत कुमार, खोकसाहा वार्ड 19 निवासी विशुनदेव राय, राजेश कुमार और श्याम सुंदर राय को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि वह खोकसाहा में केसरी ईंट-भट्ठा चलाता है। विगत 8 फरवरी की रात्रि 11 बजे वह अपने घर पर था। तभी उसका मुंसी राम विलास महतो दौड़ते हुए घर पर जाकर बताया कि कुछ लोग हरवे हथियार से लैस होकर उसके चिमनी पर जाकर गाली-गलौज करने लगा और दो फायर किया। इतने में ईंट-भट्ठा पर ईंट पकाई का काम करने वाला यूपी के प्रतापगढ़ जिला अंतर्गत बघराय थाना क्षेत्र निवासी रमेश कुमार से पूछा कि तुम्हारा मालिक कहां है ? उसने कहा कि मुझे नहीं पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.