आरा, अप्रैल 8 -- आरा, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के सारंगपुर सनदिया गांव में गरीबी मिटाओ अभियान संगठन के तत्वावधान में शिक्षा जागरूकता पर कार्यक्रम किया गया। अध्यक्षता करते हुए संगठन के संस्थापक पूर्व सैनिक श्याम प्रसाद ने बताया कि संगठन ने गांव में जाकर सर्वेक्षण किया और ईंट भट्ठे पर काम करने वाले आदिवासी परिवार के 35 बच्चों को चिह्नित कर उन्हें रोजाना स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। बताया कि जागरूकता एवं संसाधनों के अभाव के कारण माता-पिता की ओर से बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जा रहा था, जिसके बाद संगठन की ओर से इन सभी बच्चों को शैक्षणिक सामग्री स्कूली बैग, किताबें, कॉपियां स्लेट, पेंसिल, कटर, रबर प्रदान किए गए। कार्यक्रम में संगठन के सहयोगी मंगल महतो, विवेक कुमार, लालबाबू, हिमांशु और गुड्डू उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.