बुलंदशहर, मार्च 2 -- क्षेत्र के बाजारों में परचून की दुकान से लोग चिप्स पापड़ और नमकीन की खरीदारी करते दिखाई दिए। होली के त्यौहार पर बिक्री बढ़ती देख दुकानदारों के बीच खुशी रही। सोमवार को होलिका दहन के दिन लोगों ने दोपहर बाद बाजारों में आकर होली के त्यौहार के लिए खरीदारी की। रंग, गुलाल और पिचकारी आदि सहित विभिन्न होली से संबंधित खरीदारी की गई। इस दौरान परचून की दुकान पर लोग चिप्स, पापड़ और विभिन्न प्रकार की नमकीन खरीदते नजर आए। दुकानों के बाहर लोगों ने कतारबद्ध होकर खरीदारी की है। जिससे बाजारों में चहल-पहल रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...