रांची, अगस्त 12 -- तमाड़, प्रतिनिधि। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के निर्देशानुसार कुंदला पंचायत अंतर्गत चिपिबांधडीह टोला नीमडीह में बुधवार को ग्रामीणों और विभागीय पदाधिकारियों ने जल अर्पण दिवस मनाया। इस अवसर पर जल यात्रा, जल बंधन, जल जांच, जल वंदना, जल संकल्प और हर घर जल घोषणा कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम जल स्वच्छता समिति ने ग्रामीणों को जल के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान विभाग की ओर से गांव में बनी जलापूर्ति योजना को ग्राम जल स्वच्छता समिति को हस्तांतरित किया गया। कार्यक्रम में मुखिया, ग्राम प्रधान, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक, प्रखंड वास को-ऑर्डिनेटर, जलसहिया और ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Saraikela News: जल संरक्षण को लेकर टींटीडीह में मनाया गया जल अर्पण दिवस, ग्रामीणों ने लिया सुरक्षि...