नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- नॉनस्टिक बर्तन होना कुकिंग के वक्त तो अच्छा लगता है लेकिन जैसे ही इसकी सफाई का टाइम आता है, सब गलतियां कर देते हैं। अगर नॉनस्टिक बर्तन को ठीक से साफ ना किया जाए तो कुछ ही समय में इसमे चिकनाहट जम जाती है। तो दिखने में भद्दी लगती है और इस तरह के गंदे बर्तन में खाना पकाना भी गंदा लगता है। अगर आपका नॉनस्टिक बर्तन चिपचिपा सा हो गया है और आप उसमे स्क्रब नहीं लगाना चाहतीं क्योंकि कोटिंग उतर जाती है और फिर पूरा पैन या तवा खराब हो जाता है। ऐसे में नॉनस्टिक पैन और तवा साफ करने की ये सिंपल सी टेक्निक जरूर जान लें, जिससे नॉनस्टिक बर्तन लंबे टाइम तक चलेंगे, उनकी कोटिंग नहीं उतरेगी और साथ ही किनारों पर चिपचिपी गंदगी भी नहीं रहेगी।नॉनस्टिक पैन या तवा की चिपचिपाहट कैसे साफ करें? नॉनस्टिक पैन, तवा या कड़ाही के किनारों पर चिपचिपी गं...