रामपुर, मई 28 -- गर्मी में हुई लगातार बढ़ोतरी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। गुरुवार को रामपुर का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर समय खासकर तेज धूप से लोग घरों से बाहर निकलने से भी परहेज कर रहे हैं। दोपहर के समय बाजार सूने पड़ गए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों दृारा लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने को कहा गया है। विशेषज्ञों का भी कहना है कि इस मौसम में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है इसलिए पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- झुलसाती गर्मी से बेहाल जनजीवन, मुंह ढककर निकलने को मजबूर लोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...