चिन्हीकरण की तिथि बढ़ाने को आंदोलनकारियों का धरना
देहरादून, अक्टूबर 2 -- देहरादून। उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण की तिथि बढ़ाने और छूटे हुए वास्तविक आंदोलनकारियों को सम्मान व सरकारी सुविधाओं का लाभ देने की मांग को लेकर शुक्रवार को शहीद स्थल पर धरना दिया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के शहीद आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलिधरना और ज्ञापन इस दौरान परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने शहीद स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने कहा कि राज्य आंदोलन में हजारों लोगों ने संघर्ष और बलिदान दिया, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में वास्तविक आंदोलनकारी चिन्हीकरण से वंचित हैं। इससे आंदोलनकारियों और उनके परिजनों में निराशा है। परिषद ने चिन्हीकरण की समय सीमा बढ़ाने, छूटे आंदोलनकारियों के लिए शिविर लगाने और प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाने की मांग की।मुख्यमंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.