लातेहार, मार्च 2 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के बेतला नेशनल पार्क के वन्य जीवों का शिकार करने वाले कई शिकारियों को चिन्हित किया गया है। होली को लेकर उन शिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। बेतला वन विभाग के रेंजर उमेश कुमार दुबे ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई चिन्हित शिकारियों को पूर्व में वन्य जीवों को नुकसान पहुंचाने पर जेल भेज दिया गया था। शायद उनमे से कुछ जेल से बाहर भी निकले होंगे। वैसे शिकारियों के द्वारा होली में पार्क के वन्य जीवों का शिकार करने के फिराक में रहने की संभावना हो सकती है। इस पर पैनी नजर रखी जा रही है। इधर बेतला नेशनल पार्क के वन्य जीवों की होली में शिकारियों से सुरक्षा के लिए तीन फॉरेस्टरो के नेतृत्व में पेट्रोलिंग टीम का गठन किया गया है। ताकि पार्क के वन्य जीवों को शिकारियों से बचाया जा सके। रेंजर ...